बंद करें

    कौशल शिक्षा

    केंद्रीय विद्यालय बंगाना में तीन दिवसीय “हस्तशिल्प कला प्रशिक्षण शिविर” का समापन समारोह माननीय उपमंडल अधिकारी बंगाना श्री सोनू गोयल जी के सानिध्य में संपन्न हुआ | हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू के हस्तशिल्पियों द्वारा विद्यार्थियों को मिट्टी के बर्तन बनाना, मिट्टी के खिलौने बनाना, मोमबत्ती बनाना, मॉम से अन्य आर्टिकल तैयार करना , बांस से विभिन्न सजावटी वस्तुओं का निर्माण करना , पाइन नीडल्स द्वारा सजावटी वस्तुओं का निर्माण जैसे कौशलों में विद्यार्थियों को निपुण बनाया गया | तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिवस, एक प्रदर्शनी भी लगी जिसमें विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न हस्त निर्मित सामग्री का प्रदर्शन किया गया | कक्षा सातवीं की मन्नत ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | द्वितीय स्थान पर कक्षा आठवीं की रिद्धि रही | तृतीय स्थान पर आठवीं कक्षा की छात्रा अंशिका रही | विशिष्ट अतिथि श्रीमती इंदुबाला ने विद्यार्थियों के हस्त कौशल की प्रशंसा की | विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान गिरीशचंद जी ने हस्तकौशल में निपुणता प्राप्त कर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया | विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माननीय उपमंडल अधिकारी जी ने कहा कि “नई शिक्षा नीति- 2020” के अनुरूप यह कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में नींव का पत्थर साबित होगा | कार्यक्रम समन्वयक श्री मनोज कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक किरपाल जी ने हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन अधिकारी श्री संदीप जी के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संपूर्ण हस्तशिल्प टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया |